Agriculture News, jobs

Krishi News

किसानों की आय बढ़ाने के लिए ७ सूत्रीय कार्यनीति

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने नई दिल्ली में कहा कि सरकार का किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक सात सूत्रीय कार्यनीति का आह्वान किया है:
1. प्रत्येक खेत की मिट्टी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तायुक्त बीजों और पोषक तत्वों को उपलब्ध कराना।

2. खाद्य प्रसंस्करण के जरिए मूल्यवर्धन को बढ़ावा देना।

3. कृषि संबंधी जोखिम को कम करने के लिए उचित लागत वाली एक नई कृषि बीमा स्कीम शुरू करना।

4. फसलोंपरान्त नुकसान से बचने के लिए वेयरहाउसिंग और शीत भंडार गृहों का बड़े पैमाने पर निर्माण करना।

5. राष्ट्रीय कृषि मंडी की स्थापना करने के साथ-साथ 585 मंडियों से अव्यवस्था समाप्त करके ई-प्लेटफार्म बनाना।

6. मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन और मछली पालन जैसे सहायक कार्यकलापों को बढ़ावा देना।

7. “प्रतिबूंद अधिक फसल” का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बजट के साथ सिंचाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान केन्द्रित करना।



Copyright © 2017 · All Rights Reserved · IndiaAgroNet.Com